ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

महाराष्ट्र का महाभारत : गडकरी संघ प्रमुख से मिलेंगे, शिवसेना विधायकों से उद्धव की मुलाकात

MUMBAI : महाराष्ट्र में सरकार गठन का रास्ता निकलता नहीं देख केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी एक्शन में आ गए हैं। नितिन गडकरी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाक

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUMBAI : महाराष्ट्र में सरकार गठन का रास्ता निकलता नहीं देख केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी एक्शन में आ गए हैं। नितिन गडकरी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। गडकरी और संघ प्रमुख को आज एक साथ नागपुर के कार्यक्रम में शामिल होना है। सूत्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक संघ के नेता भैयाजी जोशी ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से बातचीत की है। बीजेपी और शिवसेना में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना की तरफ से यह उम्मीद जताई गई थी कि अगर गडकरी पहल करेंगे तो सरकार गठन का रास्ता साफ हो सकता है। 


इधर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के विधायकों से मातोश्री में मुलाकात कर रहे हैं। बीजेपी की तरफ से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि शिवसेना विधायकों में टूट हो सकती है। इस आशंका को देखते हुए उद्धव ठाकरे आज अपने विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना प्रमुख अपने विधायकों को किसी खास जगह पर एक साथ रखने का इंतजाम भी कर सकते हैं। 

एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में बीजेपी के नेता आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सकते हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को आज सुबह राज्यपाल से मुलाकात करना था लेकिन बाद में मुलाकात का वक्त बदल दिया गया।


टैग्स