ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

अजित पवार को लगा झटका, जयंत पाटिल को बनाया गया विधायक दल का नेता, विपक्ष ने फ्लोर टेस्ट की मांग

MUMBAI: महाराष्ट्र में भले ही देवेंद्र फडणवीस ने सीएम और अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली हो. लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एनसीपी विधायक दल के नेता अजित पवार को

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र में भले ही देवेंद्र फडणवीस ने सीएम और अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली हो. लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एनसीपी विधायक दल के नेता अजित पवार को हटा दिया गया है. अब विधायक दल का नेता जयंत पाटिल को बनाया गया हैं. राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी दलों की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर ली है. रविवार को सुबह 11:30 बजे इस मामले पर सुनवाई होगी.

विपक्षी दलों  विधायकों की परेड कराने की मांग

याचिका में शिवसेना,एनसीपी और कांग्रेस ने 154 विधायकों का दावा किया है. तीन दलों ने रविवार को विशेष सत्र बुलाकर विधायकों की फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है. जिससे यह साफ हो जाए कि किसके पास कितने विधायकों का समर्थन है. 

विधायक दल के नेता चुने गए जयंत पाटिल

एनसीपी ने विधायक दल के नेता रहे अजित पवार को हटा दिया है. इनके जगह पर एनसीपी के विधायक दल का नेता जयंत पाटिल को बनाया गया हैं. एनसीपी के बैठक के बाद यह बताया गया है कि 5 विधायकों से अब तक संपर्क नहीं हो पा रहा है. बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी एनसीपी के विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा किया है, लेकिन भतीजे अजीत पवार के इस फैसले का शरद पवार ने विरोध किया था और कहा था कि यह उनका निजी राय है.


शिवसेना के विधायक मुंबई तो कांग्रेस के राजस्थान में रहेंगे

शिवसेना ने अपने विधायकों को मुंबई में ही रखने का फैसला किया है. वही, कांग्रेस अपने विधायकों को जयपुर भेजने की तैयारी में हैं. एनसीपी के विधायक  पवई में रूकेंगे. अजित पवार के समर्थन में उतरे दो विधायकों को भी एयरपोर्ट से जबरन पकड़ कर एनसीपी की बैठक में लगा गया था. बैठक अब खत्म हो गई है. बैठक में 54 में से 49 विधायक शामिल हुए. 


टैग्स