ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलटी, 6 की मौत 10 घायल

महाराष्ट्र के नंदुरबार में अस्तंबा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप चांदसैली घाट पर पलट गई। हादसे में 6 की मौत और 10 से अधिक घायल हुए। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र
दर्दनाक सड़क हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MAHARASTRA: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में उस वक्त दिल दहला देने वाला हादसा हो गया जब अस्तंबा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक पिकअप गाड़ी चांदसैली घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दर्दनाक हादसा शनिवार को हुआ। बताया जा रहा है कि घाट के मोड़ पर ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिससे गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।


इस दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। कई श्रद्धालु वाहन के नीचे फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने में स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से तलोदा उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।


मिली जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु अस्तंबा यात्रा संपन्न कर अपने गांव लौट रहे थे। यह यात्रा क्षेत्र की धार्मिक आस्था से जुड़ी मानी जाती है और हर साल हजारों लोग इसमें हिस्सा लेते हैं। हादसा इतना भीषण था कि कई श्रद्धालु गाड़ी के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।


Fपुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, वाहन तेज गति में था और घाट के मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया। मृतकों की पहचान की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


टैग्स