ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

महाकुंभ:वायरल हो रहा गोल्डन बाबा का 251 किलो सोने से बना सिंहासन..200 करोड़ से ज्यादा है कीमत,आपने देखा क्या?

MAHAKUMBH 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेले में 251 किलो सोने का सिंहासन एक भक्त ने श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी को भेंट किया है। सिंहासन की कीमत 200 करोड़ रुपए से ज्यादा बतायी जा रही है।

 MAHAKUMBH 2025
200 करोड़ का सिंहासन
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

MAHAKUMBH 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। महाकुंभ मेले में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। महाकुंभ मेले में आजकल गोल्डन बाबा का सोने का सिंहासन लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 251 किलो सोने से बने इस सिंहासन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। प्रयागराज महाकुंभ मेले में 251 किलो सोने का सिंहासन एक भक्त ने श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर अवधूत बाबा उर्फ आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी को भेंट किया है। सिंहासन की कीमत 200 करोड़ रुपए से ज्यादा बतायी जा रही है। गोल्ड के सिंहासन से फेमस हुए अवधूत बाबा अब गोल्डन बाबा के नाम से चर्चित हैं।


आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद के अनुसार, यह अनूठा उपहार आचार्य अरुण गिरी के एक शिष्य ने उन्हें भेंट किया है। यह सिंहासन कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 14 में स्थित अवधूत बाबा के शिविर में रखा गया है। स्वामी प्रकाशानंद ने बताया है कि आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी जी स्वर्ण आभूषण धारण करते हैं, इसलिए लोग उन्हें गोल्डन बाबा के नाम से पुकारने लगे। उनके एक शिष्य ने उनकी इसी पहचान को देखते हुए उन्हें 251 किलो का यह स्वर्ण सिंहासन भेंट किया है, जिसको नक्काशी का यह स्वरूप देने में चार महीने लगे हैं।


आपको बता दें कि इस स्वर्ण सिंहासन पर काफी खूबसूरत नक्काशी की गई है। 251 किलो वजनी होने और सोने की चौंधिया देने वाली इसकी चमक से यह हर किसी का मन मोह रही है। इस सोने के सिंहासन को देखने के लिए महाकुंभ मेले में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। 200 करोड़ रुपये का सिंहासन गिफ्ट करने वाले शिष्य के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।


रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता