ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

महाकुंभ में 24-26 जनवरी तक होगा ड्रोन शो, आसमान में दिखेगी मनमोहक आकृतियां

MAHAKUMBH 2025: यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 24 से 26 जनवरी तक ड्रोन शो दिखाया जाएगा। पर्यटन विभाग 24 से 26 जनवरी तक महाकुंभ नगर के सेक्टर-7 में ड्रोन शो का आयोजन करेगा।

MAHAKUMBH 2025
महाकुंभ में होगा ड्रोन शो
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

MAHAKUMBH 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लाखों की संख्या में लोग पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसी बीच यूपी पर्यटन विभाग महाकुंभ में ड्रोन शो का आयोजन कर रहा है। पर्यटन विभाग 24 से 26 जनवरी तक महाकुंभ नगर के सेक्टर-7 में ड्रोन शो का आयोजन करेगा। ड्रोन शो के लिए गुरुवार शाम को रिहर्सल भी की गई है।


शो के दौरान ड्रोन एकदम सही तालमेल के साथ आसमान में उड़ेंगे और मनमोहक आकृतियां और दृश्य बनाएंगे। रोशनी और संगीत का शानदार समन्वय लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। इस ड्रोन शो का प्रदर्शन भारतीय संस्कृति,आध्यात्मिकता और महाकुंभ के महत्व पर आधारित होगा। त्रिवेणी संगम के आकाश में 2500 ड्रोन मेक-इन-इंडिया के परम्परा और तकनीकी का अनूठा संगम पेश करेंगे। यह ड्रोन शो 24, 25 और 26 जनवरी को सेक्टर 7 में शाम सात बजे आयोजित होगी। इसके लिए अलग-अलग थीम का चयन किया गया है. 


ड्रोन शो के संचालन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। ड्रोन शो के रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। आपको बता दें कि महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता