ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

महाकुंभ में लगा सितारों का मेला, हेमा मालिनी..मिलिंद सोमन, द ग्रेट खली ने लगाई आस्था की डुबकी, बाबा रामदेव भी पहुंचे

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में सेलिब्रिटीज भी भाग ले रहे हैं। फेमस एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी, एक्टर मिलिंद सोमन और रेसलर खली ने आस्था की डुबकी लगाई है। बाबा रामदेव भी महाकुंभ पहुंचे।

Mahakumbh 2025
महाकुंभ में लगा सितारों का मेला
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद भी लोगों की आस्था कम नहीं हुई है। आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर है। बुधवार को संतों और श्रद्धालुओं के अलावे कई फेमस हस्तियों ने संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई।


सुप्रसिद्ध अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी और प्रसिद्ध अभिनेता व मॉडल मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता कोंवर के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। विश्व प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली भी महाकुंभ पहुंचे और संगम तट पर डुबकी लगाई। अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी  जूना अखाड़े के प्रमुख महा-मंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में ‘अमृत स्नान’ का हिस्सा बनीं। वहीं बाबा रामदेव ने भी संगम में स्नान किया।


 मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ महाकुंभ में शामिल हुए। पत्नी के साथ उन्होंने गंगा में खड़े होकर पूजा अर्चना की। मिलिंद सोमन ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "भारत की संस्कृति और अध्यात्म को महसूस करना अपने आप में अनोखा अनुभव है।  महाकुंभ में आकर मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।" इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध रेसलर खली ने भी महाकुंभ पहुंचकर डुबकी लगाई।   महाकुंभ में पहुंचते ही रेसलर खली को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में रुचि रखने वाले खली ने गंगा में स्नान कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। खली के साथ फोटो लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता