ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Road Accident : महाकुंभ से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, सात लोग बुरी तरह घायल

Road Accident : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की सोनभद्र में ट्रेलर से जोरदार ट्रक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई

Road Accident
Road Accident
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident : देश के अंदर पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसे में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सोनभद्र से निकल कर सामने आ रहा है। जहां महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की ट्रेलर से जोरदार ट्रक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए। 


जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के मानिकपुर के सरया का रहने वाले एक ही परिवार 11 लोग बोलेरो से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे। स्नान कर शनिवार की रात सभी वापस लौट रहे थे। रविवार की सुबह लगभग छह बजे जैसे ही बोलेरो बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव के समीप बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर पहुंची उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। ये टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।


वहीं, इस दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय लक्ष्मीबाई, 37 वर्षीय अनिल प्रधान, 58 वर्षीय ठाकुर राम यादव और 56 वर्षीय रुक्मणि की मौके पर ही मौत हो गई। वही बोलेरो में सवार रामकुमार यादव, दिलीप देवी, छह साल का अभिषेक यादव, चार साल का अहान यादव,योगी लाल, ढाई साल का हर्षित और सुरेन्द्री देवी घायल हो गए। घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकला।


इधर, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों कोबभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद योगिलाल यादव, हर्षित यादव और दिलीप देवी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित खबरें