ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

महाकुंभ में फिर लगी भीषण आग: कई पंडाल जले, नोटों के बैग जलने की खबर, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लेकिन कोई हताहत नहीं

महाकुंभ मेले में शनिवार को फिर आग लग गयी है. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है.

Maha Kumbh 2025
महाकुंभ में फिर लगी आग
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Prayagraj: (Mahakumbh2025): महाकुंभ मेला में एक बार फिर भीषण आग लग गई है. आग लगने की खबर मिलते ही प्रशासन एक्शन में आया. एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर रवाना हुईं है. लेकिन कुंभ मेले में शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी है. जबरदस्त भीड़ के कारण गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में कठिनाई हो रही है.


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की चपेट में आकर कई टेंट गए हैं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पहुंचे दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं. भीड़ को घटनास्थल से हटाया गया है. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही थी. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.


महाकुंभ मेले में स्थित लवकुश धाम कैंप में लगने की बात सामने आयी है. आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है. हालांकि जहां आग लगी है, उस टेंट में रहने वाले वहां से जा चुके हैं. खाली हो रहे टेंट में आग लगने की बात सामने आयी है.


नोटों के बैग भी जले

कुछ प्रत्यक्षदर्शियोंने बताया कि कुंभ मेले में लगे श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर में भी आग लगी. उस शिविर से सभी लोग जा चुके थे. आग लगने से कुर्सी, टेंट, खाने का सामान जल गया. शिविर में नोटों के 3 बैग रखे थे, बताया जा रहा है कि एक बैग सुरक्षित रख लिया गया है. दो बैग के जलने की आशंका जतायी जा रही है.


बता दें कि ये महाकुंभ में चौथी बार आग लगी है. इससे पहले नौ फरवरी की रात सेक्टर-23 में आग लगी थी. हालांकि प्रशासन एक्टिव है, लिहाजा घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था. उस दिन गैस सिलेंडर के लीक हो जाने के कारण आग लगने की बात बतायी गयी थी. 


महाकुंभ में कब-कब लगी आग...

1. 19 जनवरी: सेक्टर 19 में स्थित गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी. इस घटना में 180 कॉटेज जल गए थे. 

2. 30 जनवरी: सेक्टर 22 में आग लगी थी, जिसमें 15 टेंट जले थे।

3. 07 फरवरी: सेक्टर-18 के शंकराचार्य मार्ग स्थित टेंट में आग लगी थी. इसमें 22 पंडाल जल गए थे. 

4. 15 फरवरी: सेक्टर 18-19 में आग लगी है.