ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Mahakumbh Stampede 2025 : अब बसंत पंचमी पर अमृत स्नान करेंगे अखाड़े, महाकुंभ में भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद का फैसला

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद आज का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया। अखाड़ा परिषद ने घोषणा की है कि अखाड़ों का अमृत स्नान अब बसंत पंचमी पर होगा।

 Mahakumbh Stampede
बसंत पंचमी पर होगा अखाड़ों का अमृत स्नान
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में संगम स्थली पर मची भगदड़ के बाद आज का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है। अखाड़ा परिषद ने यह फैसला लिया है। इससे पहले मेला प्रशासन ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी से फिलहाल अखाड़ों के अमृत स्नान को रोकने की अपील की थी जिसके बाद आज के अमृत स्नान को रद्द कर दिया गया। अब अखाड़ा परिषद ने घोषणा की है कि अखाड़ों का अमृत स्नान बसंत पंचमी पर होगा। अब अखाड़े बसंत पंचमी वाले दिन अमृत स्नान करेंगे। 


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने बताया कि भीड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्नान को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज हुई भगदड़ के कारण यह निर्णय लिया गया है कि स्नान नहीं किया जाएगा। मेला क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु उपस्थित हैं। इस संदर्भ में सभी से अनुरोध किया गया है कि आज का स्नान रद्द कर दिया जाए। अब हम अगली बसंत पंचमी पर स्नान करेंगे।


आपको बता दें कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दिन अहले सुबह भगदड़ मचने से हड़कंप मच गया। इस भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल हैं। भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे के भीतर दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और राहत-बचाव कार्य पर अपडेट लिया। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि हालात अभी कंट्रोल में है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता