ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Mahakumbh mela stampede 2025: प्रयागराज में मची भगदड़ के बाद रेलवे का बड़ा फैसला,रद्द हुई सभी मेला स्पेशल ट्रेनें

Mahakumbh mela stampede 2025: प्रयागराज में मची भगदड़ के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। आज जिन ट्रेनों को प्रयागराज आना

Mahakumbh mela stampede 2025
Mahakumbh mela stampede 2025
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Mahakumbh mela stampede 2025 : प्रयागराज में मची भगदड़ के बाद प्रशासन काफी ऐक्टिव है। स्थिति को काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है। महाकुंभ में पहुंचने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने  प्रयागराज


आज जिन ट्रेनों को प्रयागराज आना था उन्हें पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर रोक दिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों के रूटों को डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 की स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। 


मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रधान सचिव-गृह, सीएम कार्यालय के अधिकारी और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर महाकुंभ के लिए बनाए गए वॉर रूम में मौजूद हैं।जबकि जूना अखाड़ा ने यह निर्णय लिया है कि वह  सांकेतिक रूप से अमृत स्नान करेगा। जिसमें देवता, भाला और कुछ नागा साधु हिस्सा लेंगे। 


वहीं, निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष महंत राजेंद्र दास ने कहा जब सभी लोग शाही स्नान के लिए जाने वाले थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनने के बाद, हमारे अखाड़े के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से एक स्वर से निर्णय लिया कि हम शाही स्नान में भाग नहीं लेंगे। 

बता दें कि महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इस घटना के बाद पहले तो सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान नहीं करने का निर्णय किया, लेकिन बाद में स्थिति जैसे ही नियंत्रण में आई कि अखाड़ों ने स्नान करने का फैसला किया है।