ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में नहाते और कपड़े बदलते महिलाओं के वीडियो बेचने वालों पर FIR, कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में महिलाओं के नहाते और कपड़े बदलते वीडियो को पोस्ट करने और बेचने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करते हुए कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की है।

 Mahakumbh 2025
नहाते और कपड़े बदलते महिलाओं के वीडियो बेचने वालों पर FIR
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आईं महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को पोस्ट करने एवं उनको बेचने वाले दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि महाकुंभ में स्नान करने आईं महिलाओं की नहाते एवं कपड़े बदलते समय के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। महिलाओं की निजता और गरिमा का उल्लंघन का मामला होने की वजह से मुकदमा दर्ज हुआ है।


महाकुंभ में आईं महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को पोस्ट करने एवं उनको बेचने वाले दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में सामने आया कि महाकुंभ में स्नान करने आईं महिलाओं की नहाते एवं कपड़े बदलते समय के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। महिलाओं की निजता और गरिमा का उल्लंघन का मामला होने की वजह से मुकदमा दर्ज हुआ है।


डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक 17 फरवरी को इंस्टाग्राम अकाउंट @neha1224872024 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस अकाउंट से महिला स्नानार्थियों के स्नान करते एवं कपड़े बदलते समय का अशोभनीय वीडियो को पोस्ट किया जा रहा था। इसे संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए मेटा कंपनी से जानकारी ली जा रही है। वहीं बुधवार को एक टेलीग्राम चैनल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। टेलीग्राम चैनल cctv CHANNEL 11 के द्वारा महाकुंभ में आईं महिलाओं के स्नान करते समय के वीडियो को विभिन्न धनराशि में उपलब्ध कराए जाने का दावा किया जा रहा था। जिसका संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


इसके साथ ही महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 प्रकरणों में शामिल 101 अकाउंट्स पर पुलिस ने अब तक कार्रवाई की है। बुधवार को भी एक सोशल मीडिया अकाउंट से पाकिस्तान के वीडियो को महाकुंभ का बताकर अफवाह फैलाने वाली पोस्ट का खंडन किया गया। इस मामले में 26 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कोतवाली कुंभ मेला में मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि महाकुंभ की शुरुआत से अब तक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अफवाह वाली पोस्ट करने वाले 101 अकाउंट के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता