ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में गूंजी किलकारी, मेले में बने सेंट्रल हॉस्पिटल में 11 बच्चों का हुआ जन्म

Mahakumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे कई लोगों के यहां किलकारी गूंजी है। सेक्टर 2 में स्थित 100 बेड के अत्याधुनिक केंद्रीय अस्पताल में अब तक 11 बच्चों का जन्म हो चुका है।

Mahakumbh 2025
मेले में बने सेंट्रल हॉस्पिटल में 11 बच्चों का हुआ जन्म
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में हर रोज देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ में लोगों का तांता लगा हुआ है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में करीब 1 महीने में 44 करोड़ लोग पहुंचे। इन लोगों में से 11 महिलाएं ऐसी रहीं, जिनकी यात्रा खास और यादगार बन गई। इन महिलाओं ने महाकुंभ के दौरान बच्चों को जन्म दिया। ये सभी बच्चे कुंभ क्षेत्र में बने सेंट्रल हॉस्पिटल में पैदा हुए। इस अस्पताल में 105 लोग काम करते हैं, जिनमें चार स्त्री रोग विशेषज्ञ भी शामिल हैं। इनमें से कुछ महिलाओं को उनके परिवार ने सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचाया, तो कुछ को मेले में तैनात एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया, जहां डिलीवरी की सुविधा थी।


सेक्टर दो में स्थित 100 बेड के अत्याधुनिक केंद्रीय अस्पताल में अब तक 11 बच्चों का जन्म हो चुका है। वहीं मेला के कर्ण अस्पताल में एक बच्चे का जन्म हुआ। 30 दिसंबर से लेकर छह फरवरी तक 11 बच्चों की किलकारी गूंजी है। केंद्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि अब तक सभी डिलीवरी सामान्य रही हैं। 


अस्पताल में बच्चों को जन्म देने वाली महिलाएं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, जौनपुर के अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से भी आई हैं। कुछ महिलाएं कुंभ मेले में काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों की पत्नियां हैं, जबकि अन्य व्यापारिक परिवारों से हैं जो अपने रिश्तेदारों के साथ कुंभ मेले में आए थे।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता