ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

MP: पन्ना में बड़ा हादसा, सीमेंट फैक्ट्री में छत की स्लैब गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 50 घायल

MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना में सीमेंट प्लांट की यूनिट में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में 2 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा घायल हैं।

MP News
2 मजदूरों की मौत, 50 घायल
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना में सीमेंट प्लांट की यूनिट में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी। इसी दौरान सेंटरिंग गिर गई जिसके कारण 2 मजदूरों की मौत हो गयी और 50 से ज्यादा घायल हो गए। घटना पन्ना जिले के सिमरिया स्थित एक सीमेंट प्लांट की है। 


बताया जा रहा है कि यहां दो नंबर यूनिट निर्माण के दौरान छत गिरने से ये हादसा हुआ। हादसे के बाद मलबे में कई मजदूर दब गये। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मजदूरों को मलबे से निकालने की कोशिश की गई। जो मजदूर मलबे से निकाले गए हैं, वह गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। लेकिन इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा मजदूर घायल हैं।


प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान मुस्तैदी से चला रही है। अभी भी कई मजदूर मलबे में दबे हैं जिन्हें बाहर निकाला जा रहा है। वहीं इस हादसे के बाद सुरक्षा को देखते हुए फैक्ट्री के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश में लगे हैं। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता