ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

4 बच्चों की मां का गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर दो साल तक किया यौन शोषण, फिर धर्मांतरण का बनाया दबाव

लखनऊ में चार बच्चों की मां ने मोहम्मद रेहान पर दो साल तक शोषण, शादी का झांसा देने और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

उत्तर प्रदेश न्यूज
न्याय की लगाई गुहार
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 4 बच्चों की मां ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक शोषण करने और बाद में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने कथित अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।


पीड़िता रायबरेली रोड क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है और मोहनलालगंज कस्बे में किराये के मकान में रहती है। वह शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। महिला एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है।


जॉब के दौरान रेहान से हुई थी मुलाकात

महिला के मुताबिक, करीब दो साल पहले जॉब के दौरान उसकी मुलाकात बाराबंकी के भिटहरा (फतेहपुर) निवासी मोहम्मद रेहान से हुई थी। वह भी उसी कंपनी में काम करता था। आरोप है कि रेहान ने महिला को शादी का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया और इसके बाद उसका शोषण करता रहा।


महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी। उसके मुताबिक, आरोपी ने उसे गर्भपात की दवाएं दीं। महिला का यह भी आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित तौर पर धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी।


शादी से इनकार कर मुंबई जाने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, कुछ दिन पहले रेहान अपने भाई की शादी में शामिल होने की बात कहकर घर से गया था। इसके बाद उसने फोन पर महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने मोहनलालगंज थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी।


महिला का आरोप है कि शुरुआती तौर पर पुलिस ने जांच की बात कही थी और मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले को सोशल मीडिया पर उठाया, जिसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।


पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

मोहनलालगंज इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच में उसके मुंबई जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी आरोपों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। फर्स्ट बिहार भी इसकी पुष्टि नहीं करता।