ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

शादी में जब घुसा तेंदुआ..दूल्हा-दुल्हन भागे, कैमरामैन कूदा..बाराती कार में छिपे..डरकर दारोगा की गन गिरी

Leopard entered in wedding ceremony: लखनऊ में बुधवार रात एक शादी में अचानक तेंदुआ घुस गया। जिसके बाद मैरेज हॉल में अफरा-तफरी मच गई

Leopard entered in wedding ceremony
शादी फंक्शन में घुसा तेंदुआ
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Leopard entered in wedding ceremony: लखनऊ में बुधवार रात एक शादी के फंक्शन में अचानक तेंदुआ घुस गया। जिसके बाद मैरेज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए को देखते ही डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे। दूल्हा-दुल्हन डरकर मौके से भाग गये, तो कैमरामैन ने अपनी जान बचाने के लिए सीढ़ियों से ही छलांग लगा दी। वहीं बाराती कार में डर के मारे दुबके रहे।


बुद्धेश्वर फ्लाईओवर के पास एक मैरेज हॉल में आलमबाग पूरन नगर निवासी यूट्यूबर अक्षय की विक्रम नगर निवासी ज्योति के साथ शादी थी। बारात आ चुकी थी। नाश्ता शुरू होने वाला था। रात करीब 8:30 बजे लॉन की पहली मंजिल पर जंगली जीव देखा गया। वीडियोग्राफर अमन के सहयोगी ने सबसे पहले हल्ला मचाया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए की सूचना पर रहमानखेड़ा में कैंप कर रही विशेषज्ञों की टीम को भेजा गया।



टीम मैरिज लॉन के चैनल गेट से पहली मंजिल की सीढ़ियों पर चढ़ ही रही थी कि तेंदुए ने हमला कर दिया। चैनल गेट तक पहुंचते-पहुंचते कई गिर गए। सबसे आगे रहे वन दरोगा मुकद्दर अली पर तेंदुए ने हमला बोला तो उनका हाथ जख्मी हो गया। इस बीच ट्रैंकुलाइजर गन से फायर किया गया तो तेंदुआ पीछे चला गया। वन कर्मियों ने बाहर आकर चैनल बंद कर दिया। देर रात करीब तीन बजे छत पर तेंदुए की हलचल दिखने पर वन विभाग ने बड़ा जाल मंगाकर क्रेन से इस तरह से बिछाया कि वह नीचे न आ सके। विशेषज्ञ ने ट्रैंकुलाइजर से निशाना साधा, जो उसकी गर्दन में जा लगा। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह 4 बजे तेंदुए को पकड़ लिया गया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता