ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

कफ सिरप पीने के बाद महिला की मौत, इससे पहले भी 24 बच्चों की जा चुकी है जान

राजस्थान के कोटा में कफ सिरप पीने के बाद 57 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद ड्रग कंट्रोलर ने मेडिकल स्टोर और गोदाम पर छापेमारी कर 500 से अधिक सिरप की बोतलें जब्त की हैं। सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

राजस्थान न्यूज
कफ सिरप से मौत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कफ सिरफ से मध्यप्रदेश में 24 मासूम बच्चों की जान जाने के बाद अब राजस्थान के कोटा जिले में भी कफ सिरप पीने से एक महिला की मौत हो गयी है। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामला सामने आने के बाद ड्रग कंट्रोलर देवेंद्र गर्ग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर और गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान 500 से अधिक कफ सिरप की बोतलें जब्त की गईं। सभी बोतलों के सैंपल जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित सिरप की खेप अहमदाबाद से मंगाई गई थी। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। पुलिस ने मृत महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। अनंतपुरा थाना प्रभारी एसआई रोहित कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और शिकायत के आधार पर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।


परिजनों के अनुसार, मृतका कमला देवी (57 वर्ष) अजय आहूजा नगर निवासी थीं। वे अपने घर पर दीपावली की सफाई कर रही थीं, तभी उन्हें खांसी-जुकाम हो गया। उनके बेटे ने किसी मेडिकल स्टोर से कफ सिरप की बोतल लाकर दी। सिरप पीने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी हार्टबीट लगातार कम होती गई और मौत हो गई। प्रशासन अब सिरप के रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत किसी विषैले तत्व या घटिया दवा के सेवन से हुई या किसी अन्य कारण से।


टैग्स