ब्रेकिंग
त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

जश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

Road Accident: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। डांगदरू से साउंडर जा रही महिंद्रा स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरकर चिनाब नदी में समा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस और बचाव दल राहत कार्य में जुटे हैं.

Road Accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में जश्न-ए-आजादी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। डच्छन इलाके में शनिवार सुबह डांगदरू से साउंडर की ओर जा रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और उफनती चिनाब नदी में समा गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।



जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच डच्छन के टेंडर नाला इलाके में, यैनवान और डांगदरू के पास हुई। महिंद्रा स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर HR29AG-0648) डांगदरू से साउंडर की ओर जा रही थी।



बताया जा रहा है कि यैनवान के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद स्कॉर्पियो सड़क से फिसलकर गहरी खाई में लुढ़कती हुई तेज बहाव वाली चिनाब नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।



हादसे की सूचना मिलते ही डच्छन पुलिस थाने की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने अब तक पांच लोगों के शव नदी से बाहर निकाल लिए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।



पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही वाहन में सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या और मृतकों की पहचान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस ने हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता