ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

मनोज तिवारी को दिल्ली का CM बनाने की खेसारी लाल ने जताई इच्छा, कहा..आगे चलकर हम भी मुख्यमंत्री बनने की सोच सकते हैं

खेसारी लाल यादव ने कहा कि मनोज भईया यदि सीएम बनते हैं तो इससे बड़ी खुशी बिहार के लिए क्या हो सकती है? यह तो हम बिहारियों के लिए गर्व की बात है कि कोई कलाकार देश की राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री बने।

BIHAR
मनोज तिवारी बने सीएम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सिंगर खेसारी लाल यादव आज दरभंगा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां मीडिया के सवालों का उन्होंने जबाव दिया। मीडिया ने पूछा कि दिल्ली में बीजेपी पूर्ण बहुमत से चुनाव जीती है। दिल्ली की गद्दी कौन संभालेगा और किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहिए?  


पत्रकारों के इस सवाल पर खेसारी लाल यादव ने बीजेपी सांसद व भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सिंगर मनोज तिवारी को सीएम बनाए जाने की अपनी इच्छा जतायी। खेसारी लाल यादव ने कहा कि मनोज भईया यदि सीएम बनते हैं तो इससे बड़ी खुशी बिहार के लिए क्या हो सकती है? यह तो हम बिहारियों के लिए गर्व की बात है कि कोई कलाकार देश की राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री बने। उनके सीएम बनने के बाद हम भी आगे चलकर सोच सकते हैं कि हम भी मुख्यमंत्री बने। 


खेसारी लाल ने कहा कि हमारे प्रदेश का हमारे भाषा का एक गायक हम लोगों के बीच में रहने वाले मनोज तिवारी जी को दिल्ली का सीएम बनाया गया तो भविष्य में हम कलाकार लोग भी कभी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। क्योंकि रास्ता तो हमेशा मनोज भैया हमलोगों को देंगे। पूरे कलाकार जाति में खुशी की बात होगी। उनको यदि मौका मिलता हैं तो हम पूर्वांचल बिहारियों के लिए इससे बड़ा अवसर नहीं होगा ।


मनोज तिवारी को दिल्ली का CM बनाने की खेसारी लाल ने जताई इच्छा, कहा..आगे चलकर हम भी मुख्यमंत्री बनने की सोच सकते हैं

टैग्स