ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

'उपमा नहीं..मुझे बिरयानी और चिकन फ्राई चाहिए'..बच्चे की मांग पर आंगनबाड़ी के मेन्यू में बदलाव करेगी केरल सरकार

Kerala News: केरल के एक आंगनबाड़ी केंद्र में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई मांगने वाले एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद खाने के मेन्यू में बदलाव की संभावना है।

Kerala News
उपमा की जगह बिरयानी की मांग
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Kerala News: केरल के एक आंगनबाड़ी केंद्र में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई मांगने वाले एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद केरल के ऐसे बाल देखभाल केंद्रों की खाने के मेन्यू में बदलाव की संभावना है। वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने अपने फेसबुक पेज पर शंकु नाम के एक बच्चे का वीडियो शेयर किया और बच्चे के अनुरोध पर विचार करते हुए मेन्यू में बदलाव की संभावना जताई है।


दरअसल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चा उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई का अनुरोध कर रहा है। बच्चे का बिरयानी और चिकन फ्राई मांगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो राज्य की मंत्री तक पहुंचा और उन्होंने बच्चे की मांग पर आंगनबाड़ी मेन्यू में बदलाव करने को कहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए वीन जॉर्ज ने लिखा, 'आंगनबाड़ी की व्यंजनसूची में बदलाव किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि बच्चे ने मासूमियत में यह अनुरोध किया है और इस पर विचार किया जा रहा है।


बच्चे की मां ने बताया कि घर पर बिरयानी खाते वक्त शंकु ने कहा कि 'मुझे आंगनबाड़ी में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई चाहिए।  जिसके बाद बच्चे की मां ने वीडियो बनाया और फिर इसे 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया और राज्य की मंत्री तक पहुंच गया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता