ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

दिल्ली-मुंबई के बाद अब कर्नाटक के 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Bomb threat to school: दिल्ली-मुंबई के बाद अब कर्नाटक के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

Bomb threat to school
कर्नाटक के 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bomb threat to school: दिल्ली-मुंबई के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब कर्नाटक के 4 स्कूलों को भी धमकी मिली है। कर्नाटक के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है।  ये स्कूल उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित हैं। ईमेल में लिखा है कि परिसर में विस्फोटक सामान रखा हुआ है। जिसके बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में कहा कि इन स्कूलों के परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, मौके पर टीमें भेजी गईं और बम निरोधक दस्तों की मदद से व्यापक अभियान चलाया गया। लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 


वहीं इन स्कूलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से सतर्क रहने और किसी भी असामान्य गतिविधि पर फौरन पुलिस को सूचना देना का निर्देश दिया है। पुलिस ने धमकी भरे ईमेल के संबंध में अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। साइबर टीम धमकियों के सोर्स की पहचान करने के लिए विस्तृत जांच कर रही है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली और मुंबई के भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने ईमेल के जरिए 400 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मामले का खुलासा किया था और इस मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया था।


गुरुवार को मुंबई के जोगेश्वरी-ओशिवारा इलाके में स्थित एक स्कूल को भी धमकी मिली थी। इस धमकी भरे ईमेल के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची।पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र था। दक्षिण जिला पुलिस के साइबर सेल द्वारा गहन तकनीकी जांच के बाद उसकी पहचान हो पाई और उसे पकड़ लिया गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी फॉरेंसिक जांच की गई। डिजिटल साक्ष्य से पता चला कि आरोपी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजने में शामिल था।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता