ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 8 लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

karnataka
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KARNATAKA: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य थट्टे हक्कलू नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए थे। मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, भटकल तालुक के शिराली गांव के करीब 14 लोग पारंपरिक रूप से नदी में सीपियां इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। यह गतिविधि तटीय इलाकों में रहने वाले स्थानीय समुदायों के बीच लंबे समय से प्रचलित है।


तेज बहाव में बह गए लोग

बताया जा रहा है कि लोग नदी के पानी की गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा सके और गहरे हिस्से में चले गए। इसी दौरान अचानक तेज धारा में एक-दो लोग बहने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में अन्य लोग भी नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव के कारण कई लोग पानी में फंस गए और हादसे का शिकार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य लोग अभी भी लापता हैं। बचाव अभियान में पुलिस, राहत दल और स्थानीय लोग लगातार जुटे हुए हैं।


पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “कर्नाटक के कारवार जिले में हुई दुखद घटना से मैं बेहद दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।


बारिश के कारण बढ़ा था नदी का जलस्तर

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज हो गया था। इसी वजह से सीपियां इकट्ठा करने गए लोग हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


टैग्स