ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

झारखंड में बड़े सियासी उलटफेर के संकेत, अमित शाह के संपर्क में हेमंत-कल्पना सोरेन

झारखंड की राजनीति में बड़े सियासी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के अमित शाह सहित बीजेपी नेताओं से संपर्क में होने की चर्चा तेज है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जेएमएम एनडीए में शामिल होकर सत्ता समीकरण बदल

JHARKHAND
JMM ने कई बार दिए यह संकेत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने की संभावना जतायी जा रही है। यह कयास लगाया जा रहा है कि झारखंड में जेएमएम एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकता है और बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी एनडीए की सरकार बन सकती है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। 


जिसके बाद से इस तरह के कयास लगाये जा रहे हैं कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार अब ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी। लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि जिससे समझा जाए कि यह बात सही है। दरअसल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पिछले कई दिनों से दिल्ली में हैं। इसे लेकर अब यह कयास लगाया जा रहा है कि झारखंड में जेएमएम एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकता है और बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी एनडीए की सरकार बन सकती है।


 यह खबरें भी निकलकर सामने आ रही है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने रहेंगे और बाबूलाल मरांडी एवं चंपई सोरेन झारखंड के उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। जैसा कि बिहार में दो डिप्टी सीएम हैं। एक सम्राट चौधरी और दूसरा विजय कुमार सिन्हा उसी तर्ज पर झारखंड की चर्चा हो रही है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है यह अभी कहा नहीं जा सकता। यह भी चर्चा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त जेएमएम को एक भी टिकट नहीं दिया गया था। 


जिससे हेमंत सोरेन नाराज हैं। खुद उन्होंने कई बार यह चर्चा की है कि कांग्रेस और आरजेडी ने उन्हें ठगने का काम किया है। पार्टी गठबंधन की समीक्षा करेगी। उनकी यह बात यदि सच साबित हो गयी तो झारखंड में झामुमो एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकता है और बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी एनडीए की सरकार बन सकती है। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस और आरजेडी झारखंड में भी सत्ता से हाथ धो बैठेगी।

टैग्स

संबंधित खबरें