ब्रेकिंग
मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा

झारखंड में बड़ा हादसा: रांची से दिल्ली जा रहा प्लेन क्रैश, मरीज सहित 7 लोग थे सवार

Desk: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है जहां रांची से दिल्ली जा रहा मेडिकल चार्टर्ड प्लेन सोमवार की रात करीब 10 बजे झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया स्थित घने जंगल में

Bihar
© Reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Desk: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है जहां रांची से दिल्ली जा रहा मेडिकल चार्टर्ड प्लेन सोमवार की रात करीब 10 बजे झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया स्थित घने जंगल में क्रैश हो गया। 



इस एयर एम्बुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे। जिसमें एक मरीज, डॉक्टर और पायलट एवं अन्य लोग थे। विमान ने रांची से रात 19:11 बजे उड़ान भरी थी । 



मिली जानकारी के अनुसार प्लेन का लास्ट लोकेशन झारखंड के पलामू में मिली। अधिकारियों ने बताया कि प्लेन में कुल 7 लोग सवार थे। यह विमान दिल्ली की रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का था। यह बीचक्राफ्ट किंग एयर BE9L प्लेन था। 


पायलटों की पहचान विवेक विकास भगत और सवराजदीप सिंह के रूप में हुई है। जिस मरीज को ले जाया जा रहा था, उसकी पहचान 41 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, और अटेंडेंट अर्चना देवी और धुरु कुमार भी एयर एंबुलेंस पर सवार थे।


अधिकारियों ने बताया कि एयर एम्बुलेंस चतरा के पास सिमरिया के कसियातु जंगल में क्रैश हो गया। चतरा रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर है। दिल्ली में विमान को रात 10 बजे लैंड होना था। शाम 7:34 बजे इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। आखिरी ट्रैक की गई लोकेशन पलामू के पास थी।