ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

10 साल बाद मायके से ससुराल लौटी पत्नी: बकरे की बलि को लेकर की पति की धुनाई, साली ने भी जीजा पर किया हाथ साफ

झांसी में 10 साल बाद मायके से लौटी पत्नी ने बकरे की बलि के बहाने पति से झगड़ा कर जमकर पिटाई कर दी। विवाद में साली-साले ने भी जीजा पर हाथ उठाया। मामला संपत्ति बंटवारे और अवैध संबंध के आरोपों तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच..

बिहार
संपत्ति बंटवारे तक पहुंचा विवाद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: प्यार, सम्मान, त्याग और आपसी समझ पर आधारित पति और पत्नी का रिश्ता होता है। यह एक-दूसरे का साथ देने, एक टीम के रूप में काम करने और हर सुख-दुख में एक-दूसरे का सहारा बनने का नाम है। इस रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ईमानदारी, धैर्य, सहानुभूति और विश्वास ज़रूरी है। लेकिन कभी-कभी इसका अभाव देखने को मिलता है। हैरान करने वाला ताजा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के उल्दन थाना क्षेत्र से सामने आया है..


जहां 10 साल बाद मायके से ससुराल लौटी पत्नी ने बकरे की बलि चढ़ाने के बहाने पति के साथ जमकर धुनाई कर दी। पति-पत्नी के झगड़े के बीच साली और साले की एंट्री होती है। दोनों ने भी अपने जीजा पर हाथ साफ किया। जिसके बाद यह मामला संपत्ति बंटवारे तक पहुंच गया। पलरा गांव निवासी मुकेश श्रीवास ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी शादी 13 साल रिंकी के साथ हो चुकी है, लेकिन 10 साल से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। 


उसे ससुराल आने को कहता तो आने का नाम नहीं लेती थी। बीती रात बकरे की बलि चढ़ाने के बहाने वह अचानक ससुराल पहुंच गयी। अपनी बहन और भाई को भी साथ लेकर पहुंची थी। इसी दौरान बकरे की बलि को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गयी। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी रिंकी ने मुकेश की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उसकी बहन और भाई ने भी अपने जीजा पर हाथ साफ किया। 


पीड़ित मुकेश का आरोप है कि उसकी पत्नी रिंकी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध हैं और शादी के शुरुआती 3 साल साथ रहने के बाद वह लगातार अपने मायके में रहने लगी। अब 10 साल बाद अचानक ससुराल लौट आई है और संपत्ति में हिस्सा मांग रही है। थाने में शिकायत के बाद उल्दन थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वही पीडित मुकेश पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।