ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦हम नहीं सुधरेंगे! : लड़की का खतरनाक स्टंट VIRAL, बाइक का हैंडल छोड़ हाथों से चलाई 'गोली', पुलिस ने काटा 16 हजार का चालान✦बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦हम नहीं सुधरेंगे! : लड़की का खतरनाक स्टंट VIRAL, बाइक का हैंडल छोड़ हाथों से चलाई 'गोली', पुलिस ने काटा 16 हजार का चालान✦बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी

JDU नेता वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत में सुधार, दिल्ली एम्स में हैं एडमिट

DELHI : जेडीयू के राज्यसभा सांसद और जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। वशिष्ठ नारायण सिंह की सेहत में सुधार आया है। वशिष्ठ न

JDU नेता वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत में सुधार, दिल्ली एम्स में हैं एडमिट
First Bihar
2 मिनट

DELHI : जेडीयू के राज्यसभा सांसद और जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। वशिष्ठ नारायण सिंह की सेहत में सुधार आया है। वशिष्ठ नारायण सिंह फिलहाल दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। कल एयर एम्बुलेंस से पटना से उन्हें दिल्ली ले जाया गया था ।



आपको बता दें, बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। उनके हालात का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें दिल्ली एम्स भेजा गया था। 



दरअसल, वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत कई दिनों से खराब थी। उनके कमर का ऑपरेशन हुआ था, जिसके कारण उन्हें लगातार समस्या आ रही थी। वही उन्हें गैस की प्रोब्लम भी रह रही है। साथ ही पेट संबंधी समस्या भी है। जिसके कारण वे ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहे थे। उनकी समस्या को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स भेजा गया है और अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ अब उनकी तबीयत में पहले से काफी सुधार है। 

टैग्स