ब्रेकिंग
अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग

बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़

Bihar News: बिहार में बाढ़ प्रभावित 1.60 लाख परिवारों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में 7-7 हजार रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि भेजी। कुल 112.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।

Bihar News
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता जारी की है। सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1.60 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में 7-7 हजार रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि हस्तांतरित की। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल 112.14 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजे गए।



मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निर्देश दिया कि यदि कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार अब तक इस सहायता राशि से वंचित है, तो उसका नाम जल्द से जल्द भेजा जाए, ताकि उसे भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा सके।



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि 14 तारीख को किसानों के खातों में कृषि इनपुट अनुदान की राशि जारी की जाएगी। इससे बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त आधारभूत संरचनाओं की मरम्मत दीपावली से पहले पूरी करने का निर्देश दिया है। सरकार का उद्देश्य प्रभावित इलाकों में जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाना है।



पिछले दिनों गंगा, गंडक, कोसी, बागमती और बलान नदियों में आई बाढ़ के कारण बिहार में करीब 55 लाख की आबादी प्रभावित हुई। कई इलाकों में लोगों को घर, फसल और अन्य संपत्तियों का नुकसान झेलना पड़ा है। भागलपुर जिले में अब भी बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट के बावजूद कई क्षेत्रों में भीषण कटाव जारी है। नवगछिया में बड़ी संख्या में लोगों के ऊंचे-ऊंचे मकान कटाव की चपेट में आकर गंगा नदी में समा गए हैं।



बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों, अन्य आधारभूत संरचनाओं और जरूरी सुविधाओं की मरम्मत समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके और उनका जनजीवन सामान्य हो सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता