ब्रेकिंग
कोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देशकोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश

Block Inc ने 4000 कर्मचारियों को काम से हटाया, आर्थिक संकट नहीं बल्कि AI बना वजह

Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey की फिनटेक कंपनी Block Inc ने AI को वजह बताते हुए करीब 4,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी। कंपनी आर्थिक संकट में नहीं है, लेकिन AI के बढ़ते इस्तेमाल से कम स्टाफ में ज्यादा काम संभव होने की बात कही गई है।

टेक्नोलॉजी न्यूज
कर्मचारियों को मिलेगा मुआवजा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: Jack Dorsey के एक बड़े फैसले ने पूरी टेक इंडस्ट्री, खासकर सिलिकॉन वैली में हलचल मचा कर रख दिया है। उनकी फिनटेक कंपनी Block Inc. ने करीब 4,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है, जो कंपनी के कुल स्टाफ का लगभग 40 प्रतिशत बताया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस छंटनी की वजह सीधे तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बताया गया है। एआई लोगों के लिए कितना घातक साबित हो रहा है, वह इसी बात से पता चलता है।


AI बना छंटनी का कारण

अब तक अधिकतर कंपनियां छंटनी के पीछे आर्थिक कारण या रीस्ट्रक्चरिंग को वजह बताती रही हैं, लेकिन Jack Dorsey ने साफ कहा कि AI के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से यह फैसला लिया गया है। उनके अनुसार, कंपनी आर्थिक संकट में नहीं है और बिजनेस सामान्य रूप से चल रहा है। AI की मदद से अब कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और कंपनियों को समय रहते खुद को ढालना होगा। कई कंपनियां AI अपनाने में देर कर रही हैं, लेकिन Block ने इस दिशा में तेज और स्पष्ट कदम उठाया है।


Block का फोकस: AI और नई कार्यशैली

Block एक फिनटेक कंपनी है, जो Cash App और Square जैसी सेवाएं संचालित करती है। कंपनी अब अपने ऑपरेशंस में AI को ज्यादा प्राथमिकता दे रही है और काम करने के तरीके में बड़े बदलाव कर रही है। इसी रणनीति के तहत टीम का आकार छोटा किया गया है।


शेयर बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया

इस घोषणा के बाद शेयर बाजार में Block के शेयरों में 20 से 25 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। निवेशकों का मानना है कि AI के बढ़ते उपयोग से कंपनी की लागत घटेगी और मुनाफा बढ़ सकता है।


कर्मचारियों को मिलेगा मुआवजा

हालांकि यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका है, लेकिन कंपनी ने आश्वासन दिया है कि जिन लोगों की नौकरी गई है, उन्हें नियमों के अनुसार मुआवजा और कुछ समय तक सपोर्ट दिया जाएगा। अलग-अलग देशों के श्रम कानूनों के अनुसार पैकेज अलग हो सकता है।


क्या AI नौकरियां छीन रहा है?

इस घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या AI अब वास्तव में इंसानों की नौकरियां ले रहा है? टेक विशेषज्ञों का मानना है कि AI पूरी तरह नौकरियां खत्म नहीं करता, बल्कि काम की प्रकृति बदल देता है। खासतौर पर दोहराव वाले कार्यों में AI तेजी से अपनी जगह बना रहा है।


Block का यह कदम एक बड़े ट्रेंड की ओर इशारा करता है, जहां AI अब सिर्फ चर्चा का विषय नहीं, बल्कि बिजनेस रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है। अगर AI से कम स्टाफ में ज्यादा काम हो सकता है, तो कंपनियां लागत कम करने के लिए ऐसे फैसले ले सकती हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि अन्य बड़ी टेक कंपनियां इस दिशा में क्या कदम उठाती हैं?


टैग्स