ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

IRCTC Down: IRCTC की वेबसाइट फिर डाउन हुई, टिकट बुक करने में लोगों को हो रही परेशानी

IRCTC Down: आईआरसीटीसी की वेबसाइट एक बार फिर से डाउन हो गई है. वेबसाइट के साथ साथ ऐप के भी डाउन होने से टिकट बुकिंग में लोगों को परेशानी हुई है.

IRCTC Down
डाउन हुआ आईआरसीटीसी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IRCTC Down: IRCTC की वेबसाइट एर बार फिर से डाउन हो गई है, जिससे टिकट बुकिंग में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोलने पर बताया जा रहा है कि अगले एक घंटे तक टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन उपलब्ध नही है। एक महीना में तीसरी बार आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन हुई है।


दरअसल, एक महीना में तीसरी बार आईआरसीटीसी की बेवसाइट डाउन होने के बाद रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। तत्काल बुकिंग के समय जब लोगों यात्रा के लिए टिकट बुक करने बैठे थे, तभी आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन हो गई। वेबसाइट के साथ साथ आईआरसीटीसी का एप भी डाउन हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, सुबह 10:50 बजे लोगों को आईआरसीटीसी के डाउन होने की शिकायत मिली। लोगों को तत्काल टिकट बुकिंग, वेबसाइट और एप पर दिक्कत आ रही थी। सिर्फ टिकट बुकिंग ही नहीं बल्कि टिकट स्टेटस और पीएनआर जैसी चीजों को देखने में भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट काम आती है। लेकिन बेवसाइट के डाउन होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।