ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा के बीच बांग्लादेश छोड़ा; PM आवास में घुसे प्रदर्शनकारी

DESK: बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खबर आ रही है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है हालांकि अभी इसकी आ

शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा के बीच बांग्लादेश छोड़ा; PM आवास में घुसे प्रदर्शनकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खबर आ रही है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि शेख हसीना ने ढाका पैलेस छोड़ दिया है और हेलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थान के लिए रवाना हो गई हैं। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पीएम आवास में घुस गए हैं।


दरअसल, आरक्षण के मुद्दे को लेकर बांग्लादेश पिछले कई दिनों से सुलग रहा था। कोटा सिस्टम के खिलाफ छात्रों में भारी नाराजगी है। बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। हिंसा और आगजनी के बीच पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया और देश में तीन दिनों के लिए सभी कार्यालय बंद कर दिए गए। इस प्रदर्शन में विपक्षी पार्टियां भी शामिल हैं।


 इस आंदोलन के दौरान बांग्लादेश में तीन सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 11 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। इस बीच रविवार को एक बार फिर से आरक्षण को लेकर हिंसा भड़क गई और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर गए हैं। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पीएम आवास में घुस गए हैं।


हिंसा की आग भड़कने के बाद बांग्लादेश की सेना ने शेख हसीना को इस्तीफा देने के लिए अल्टीमेटम दिया था। अब खबर आ रही है कि शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपनी बहन के साथ ढाका पैलेस छोड़कर सैन्य हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को करीब ढाई बजे शेख हसीना अपनी बहन रेहाना के साथ ढाका से हेलिकॉप्टर द्वारा भारत के लिए रवाना हुई हैं।