ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Pakistan attack : बुलुचिस्तान में बड़ा हमला, कोयला खदान में रॉकेट और ग्रैंनड से अटैक; 20 लोगों की मौत

Desk: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने एक कोयला खदान में 20 लोगों की हत्या कर दी। वहीं सात अन्य घायल हैं।जानकारी के अनुसार एससीओ शिखर सम्मलेन से पहले य

Pakistan attack : बुलुचिस्तान में बड़ा हमला, कोयला खदान में रॉकेट और ग्रैंनड से अटैक; 20 लोगों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Desk: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने एक कोयला खदान में 20 लोगों की हत्या कर दी। वहीं सात अन्य घायल हैं।


जानकारी के अनुसार एससीओ शिखर सम्मलेन से पहले यह पाकिस्तान में हुआ दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले छह अक्तूबर को कराची में आंतकी हमला हुआ था। मृतकों में से तीन और घायलों में से चार अफगान थे। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित एक कोयला खदान में बड़ा हमला हुआ है। हथियारबंद लोगों ने कोयला खदान में हमला बोला। अभी तक 20 लोगों की मौत की खबर है। घटना शुक्रवार तड़के बलूचिस्तान के डुकी इलाके की है। यहां स्थित जुनैद कोयला कंपनी की खदानों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया।


वहीं, पुलिस अधिकारी हुमायूं खान ने बताया कि शुक्रवार तड़के भारी हथियारों से लैस लोगों ने खदान में धावा बोला। इस दौरान खदान में रॉकेट और ग्रेनेड से भी हमला किया गया। डॉक्टर जोहर खान शादिजई के मुताबिक अभी तक जिला अस्पताल में 20 शव और छह घायलों को लाया गया है।


मालुम हो कि कुछ ही दिन पहले छह अक्तूबर यानी रविवार की रात कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने चीनी नागरिकों पर हमला किया था। इस आत्मघाती हमले में दो चीनी नागरिकों समेत तीन की मौत हुई थी। वहीं 17 अन्य घायल हुए थे। बीएलए ने खुद हमले की जिम्मेदारी ली थी। हमले के बाद चीन ने पाकिस्तान से अपने 400 नागरिकों को वापस बुला लिया। वहीं पाकिस्तान सरकार पर चीनी नागरिकों और चीनी प्रोजेक्ट की सुरक्षा का दबाव बनाया।