ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

विश्वगुरु बनने की बात करने वाले चूल्लू भर पानी में डूब मरें, इंदौर में 13 लोगों की मौत पर बीजेपी पर भड़के ओवैसी

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 13 लोगों की मौत हो गई। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना के लिए मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए तीखा बयान दिया।

MP
BJP सरकार पर हमला
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 13 लोगों की मौत की बात सामने आई है। इनमें से 11 के नामों की पुष्टि उनके परिजन कर चुके हैं। 162 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इस घटना के लिए AIMIM के चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और उनकी नीतियों की जमकर आलोचना की। 


भाजपा शासित मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले और देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा जीतने वाले इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण उल्टी-दस्त के कारण 13 लोगों की मौत के बाद हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है। इस घटना के लिए ओवैसी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन लोगों को सिर्फ बुलडोजर का फिक्र है। 


खाली बुलडोजर से घर तोड़ना चाहते है, और कोई काम नहीं है। किसी मुसलमान पर इलजाम लगा तो उसे लाकर पीटते हैं और उसका घर बुलडोजर से तोड़ देते हैं। ये लोग बेसिक जरूरत भी मुहैया नहीं करा सकते। शुद्ध पेयजल भी मुहैया नहीं करा सकते हैं। ओवैसी ने आगे कहा कि ये तो मध्यप्रदेश सरकार की सरासर नाकामी है। 


2026 में ये लोग विश्वगुरु का दावा करते हैं और लेकिन लोग यहां गंदा पानी पीकर मर जाते है। इनको तो चुल्लू भर पानी में डूब मरने की जरूरत है। हैदराबाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की परवाह है लेकिन ये लोगों को शुद्ध पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी नहीं दे सकते हैं और खुद को विश्वगुरु कहते हैं।