ब्रेकिंग
पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...

जेल में भीषण आग लगने से 41 कैदियों की मौत, 39 गंभीर रूप से झुलसे

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जेल में भीषण आग लगने से 41 कैदियों की मौत हो गई है. वहीं, 39 कैदी गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. फिलहाल आग कैसे लगी, इ

जेल में भीषण आग लगने से 41 कैदियों की मौत, 39 गंभीर रूप से झुलसे
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जेल में भीषण आग लगने से 41 कैदियों की मौत हो गई है. वहीं, 39 कैदी गंभीर रूप से घायल बताये जा  रहे हैं. फिलहाल आग कैसे लगी, इस बात का अबतक पता नहीं चल सका है.


घटना इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत की एक जेल की है. आज सुबह तड़के एक भीड़भाड़ वाले ब्लॉक में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 39 घायल हो गए. आग में झुलसे सभी कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और तंगेरंग जेल के ब्लॉक C को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है. 


बताया जा रहा है कि बैंटन प्रांत की तंगेरंग जेल के ब्लॉक C में आग लगी, जहां जेल में क्षमता से अधिक कैदी रखे गए थे. इस ब्लॉक में 122 कैदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन अभी कितने कैदी रखे गए थे, इसकी पुष्टि अभी होनी बाकी है. सितंबर महीने के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास स्थित तंगेरंग की जेल में 2000 से अधिक कैदी थे, जो इसकी 600 लोगों की क्षमता से काफी ज्यादा है.

टैग्स