ब्रेकिंग
पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...

Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत

नालंदा में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime : नालंदा में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत कुमार को गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें पहले पावापुरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात पावापुरी-सिलाव इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास हुई। वारदात के बाद शराब तस्कर और उनके लिए रेकी करने वाला कथित लाइनर मौके से फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, पटना मुख्यालय की एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (ईआईबी) को सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पिकअप वैन के जरिए नालंदा लाई जा रही है। सूचना मिली थी कि शराब लदा वाहन खराट मोड़ के रास्ते आगे बढ़ रहा है। इसके बाद ईआईबी की टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की योजना बनाई।


संदिग्ध पिकअप को पकड़ने के लिए टीम ने संभावित रास्तों पर घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान पावापुरी-सिलाव इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास टीम ने शराब लदी पिकअप को रोकने और घेरने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तस्करों के लिए रेकी कर रहे कथित लाइनर ने उत्पाद विभाग की टीम पर अचानक गोली चला दी।


फायरिंग में सिपाही अजीत कुमार को गोली लग गई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। अचानक हुई गोलीबारी से वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर पिकअप में सवार शराब तस्कर और कथित लाइनर मौके से फरार हो गए।


साथी कर्मियों ने घायल सिपाही को तत्काल पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान अजीत कुमार ने दम तोड़ दिया। उनके शव का पोस्टमार्टम पटना में कराया जा रहा है।


उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शराब की बड़ी खेप आने की सूचना के आधार पर टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान टीम पर फायरिंग की घटना हुई, जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई।


उत्पाद थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के अनुसार, कार्रवाई पटना से आई विशेष ईआईबी टीम के नेतृत्व में की जा रही थी। घटना के बाद उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


फिलहाल पुलिस शराब तस्करों और कथित लाइनर की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। साथ ही शराब लदी पिकअप की तलाश भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टीम की कार्रवाई की जानकारी तस्करों तक कैसे पहुंची और फायरिंग की पूरी साजिश में कौन-कौन लोग शामिल थे। घटना के बाद उत्पाद विभाग और पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।