ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

IOCL BLAST: इंडियन ऑयल रिफाइनरी में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, कई कर्मी अंदर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

DESK: इंडिया ऑयल कार्पोरेशन की रिफाइनरी में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई है। इस घटना के बाद कई कर्मी रिफाइनरी के भीतर फंस गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची प

IOCL BLAST: इंडियन ऑयल रिफाइनरी में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, कई कर्मी अंदर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इंडिया ऑयल कार्पोरेशन की रिफाइनरी में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई है। इस घटना के बाद कई कर्मी रिफाइनरी के भीतर फंस गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना गुजरात के वडोदरा स्थित कोयली इलाके की है।


आग इतनी भयानक है कि कई किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता है। रेस्क्यू टीम रिफाइनरी के भीतर फंसे कर्मियों को एक एक कर बाहर निकाल रही है। अभी भी कई कर्मी अंदर फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आईओसीएल रिफाइनरी में एक हजार किलो लीटर बेंजीन टैंक में ब्लास्ट हुआ है और इसके बाद आग लग गई है।


आईओसी के अधिकारी फिलहाल यह बताने से परहेज कर रहे हैं कि आग कैसे लगी और जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। मौके पर डीएम और एसपी के अलावा अन्य वरीय अधिकारी पहुंचे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। डीएम बिजल शाह ने बताया घटना शाम चार बजे की है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रिफाइनरी के अंदर फंसे कर्मियों को बाहर निकाला जा रहा है।