ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है?

Advisory For Media: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी बीच सरकार ने मीडिया संस्थानों से डिफेंस ऑपरेशंस और सुरक्षा बलों की आवाजाही की लाइव कवरेज से बचने की अपील की है।

Advisory For Media
मीडिया के लिए एडवाजरी जारी
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Advisory For Media: पहलगाम हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त फैसले लिए जा रहे हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है और कई अहम निर्देश दिए हैं। ऐसे में एक बार फिर से यह सवाल लोगों के मन में है कि क्या कुछ बड़ा होने वाला है?


दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे। इस स्थिति को देखते हुए, सरकार ने मीडिया संस्थानों से डिफेंस ऑपरेशंस और सुरक्षा बलों की आवाजाही की लाइव कवरेज से बचने की अपील की है।


सरकार का तर्क है कि इस प्रकार की रिपोर्टिंग से अनजाने में शत्रुतापूर्ण तत्वों को मदद मिल सकती है। यह एडवाइजरी विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद रक्षा मामलों पर रिपोर्टिंग को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है।


सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी इस सलाह में कहा गया है, “राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, सभी मीडिया प्लेटफॉर्म, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे रक्षा और अन्य सुरक्षा-संबंधी अभियानों पर रिपोर्टिंग करते समय अत्यधिक जिम्मेदारी बरतें और सभी प्रासंगिक कानूनों व नियमों का सख्ती से पालन करें।” सलाह में विशेष रूप से यह कहा गया है कि, “रक्षा अभियानों से जुड़ी कोई भी रियल-टाइम कवरेज, दृश्यों का प्रसारण या सोर्स-आधारित जानकारी पर आधारित रिपोर्टिंग नहीं की जानी चाहिए।”


सरकार ने यह भी चेताया कि संवेदनशील जानकारी का समय से पहले खुलासा न केवल सुरक्षा बलों की कार्यवाही को प्रभावित कर सकता है, बल्कि उनके जीवन को भी खतरे में डाल सकता है। अंत में, सलाह में कारगिल युद्ध, 2008 के मुंबई हमले और कंधार अपहरण जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए बताया गया है कि किस तरह ऐसी कवरेज ने पहले राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें