ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट: 5 यात्री घायल, इमरजेंसी गेट से निकाले गए 198 पैसेंजर्स

हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-108 में पावर बैंक ब्लास्ट से अफरा-तफरी। 5 यात्री घायल, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हैदराबाद न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-108 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक अचानक फट गया। इस हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। घटना के वक्त विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था।


ब्लास्ट के बाद विमान के अंदर धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए क्रू मेंबर्स ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया और सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला।


बताया जा रहा है कि फ्लाइट में कुल 198 यात्री, दो बच्चे और छह क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के बाद जब विमान पार्किंग की ओर बढ़ रहा था, तभी सीट 39C पर बैठे यात्री ने अपने पावर बैंक में आग लगने की सूचना दी। आशंका है कि इसी दौरान पावर बैंक में विस्फोट हुआ।


कैबिन क्रू ने तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक केबिन में धुआं भर चुका था। एहतियात के तौर पर करीब 3:35 बजे इमरजेंसी एग्जिट खोलकर यात्रियों को एयर स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया।


घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स की फायर टेंडर टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ चुकी थी। इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और विमान को दोबारा सेवा में लाने से पहले तकनीकी जांच की जाएगी। फिलहाल, पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पावर बैंक में विस्फोट कैसे हुआ?

टैग्स