ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

भारत का पाकिस्तान पर जवाबी हमला, भारत ने लाहौर पर मिसाइल दागी

J&K: इस वक्त की बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़ी आ रही है। भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया है। भारत ने लाहौर में मिसाइल दागी है। अभी तक पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमान गिराये गये हैं। व

Operation Sindoor
पाकिस्तान को जवाब
© google
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

J&K: इस वक्त की बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़ी आ रही है। भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया है। भारत ने लाहौर में मिसाइल दागी है। अभी तक पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमान गिराये गये हैं। वही जालंधर में पाकिस्तानी ड्रोन गिराये गये हैं। जम्मू से लेकर जैसलमेर तक पाकिस्तान का हर हमला नाकाम साबित हुआ। 


पाकिस्तान ने गुरुवार रात नापाक हरकत करते हुए जम्मू, पठानकोट, जैसलमेर समेत कई शहरों में मिसाइलों से हमला कर दिया। हालांकि, भारत की ओर से इन मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया है।भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार रात जम्मू, जैसलमेर, पठानकोट समेत कई शहरों में पाकिस्तान ने मिसाइलों से हमला कर दिया। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने इन मिसाइलों को हवा में ही मार गिराते हुए हमले को विफल कर दिया। साथ ही, भारत ने पाकिस्तान तीन फाइटर जेट्स को भी मार गिराया है। 


जम्मू, पठानकोट, शाहपुर, माधोपुर, फिरोजपुर, जैसलमेर समेत कई शहरों में पाकिस्तान ने मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। हमले के तुरंत बाद जम्मू एयरपोर्ट से भारत के फाइटर विमानों ने उड़ान भरी।जम्मू समेत तमाम शहरों में हमले के मद्देनजर सायरन बजने लगे, जिसकी वजह से लोग सतर्क हो गए और घरों व नजदीक की सुरक्षित जगह पर चले गए। चंडीगढ़, मोहली, गुजरात के भुज, कच्छ में भी ब्लैकआउट किया गया। इसके अलावा, श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान भी फ्लडलाइट्स को बंद करके ब्लैकआउट कर दिया गया है।


आरएसपुरा, अरनिया, सांबा में भी पाकिस्तानी मिसाइलों को एंटी ड्रोन सिस्टम ने मार गिराया है। इसके अलावा, पठानकोट एयरबेस में भी हुए ड्रोन हमले को भारत ने विफल कर दिया है। धमाकों की आवाज सुनते ही दुकानदार व लोग अपने घरों की ओर भागते नजर आए। रॉयटर्स के अनुसार, कुछ लोगों ने विस्फोटों से पहले आसमान में लाल रंग की लाइट और प्रोजेक्टाइल भी देखे। एक एक्स यूजर ने जम्मू में ब्लैकआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जम्मू में हमारे घरों के ऊपर मिसाइलें उड़ रही हैं। यह कोई अफवाह नहीं है, मैं खुद इसे देख रहा हूं और रिकॉर्ड कर रहा हूं।


पठानकोट में भारत में पाकिस्तान ड्रोन मार गिराया कई जगहों पर भारतीय सी ने ड्रोन और मिसाइल को मार गिराया है जैसलमेर में पाकिस्तान के सभी ड्रोन attack को नाकाम कर दिया गया है श्रीनगर एयरपोर्ट को हाईलाइट पर किया गया है चंडीगढ़ भुज में भी लेखक गुजरात के कच्छ में ब्लैकआउट मोहाली में भी ब्लैक आउट जालंधर में भी ब्लैकआउट किया गया है।


पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में किये जा रहे ड्रोन अटैक को देखते हुए धर्मशाला में हो रहे आईपीएल मैच को रद्द कर दिया गया है। पठानकोट में भारत ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। कई जगहों पर भारतीय सेना ने ड्रोन और मिसाइल को मार गिराया है। जैसलमेर में पाकिस्तान के सभी ड्रोन अटैक को नाकाम कर दिया गया है। श्रीनगर एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चंडीगढ़ के भुज, गुजरात के कच्छ, मोहाली, जालंधर में ब्लैकआउट किया गया है। 


बता दें कि भारत ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के 8 मिसाइल को मार गिराया है। इसके साथ-साथ भारत ने पाकिस्तान का F-16 और JF-17 जेट, कई ड्रोन को मार गिराया है।  पंजाब के गुरदासपुर में भी ब्लैकआउट किया गया है।जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो ड्रोन बम मार गिराये गये।जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो ड्रोन बम मार गिराये गये।आरएसपुरा, अरनिया, सांबा में ड्रोन बम मार गिराया गया है। पाकिस्तान के आठ ड्रोन बम मार गिराये गये है। उधमपुर और अखनूर में भी ड्रोन बम को गिराया गया।भारत ने PAK का F-16 जेट मार गिराया।भारतीय सेना ने पाकिस्तान की साजिश को नाकाम कर दिया। जम्मू और पठानकोट एयरबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। श्रीनगर शहर को ब्लैक आउट कर दिया गया है।