ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

VIRAL VIDEO: न ऑफिस, न घर… सड़क पर ही शुरू कर दिया काम! चलती बाइक पर लैपटॉप लेकर निकला युवक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर हैदराबाद का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक चलती बाइक पर लैपटॉप रखकर काम करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इस अनोखे नजारे को सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘वर्क फ्रॉम बाइक’ का नाम दे दिया...

VIRAL VIDEO: न ऑफिस, न घर… सड़क पर ही शुरू कर दिया काम! चलती बाइक पर लैपटॉप लेकर निकला युवक, वीडियो वायरल
Ramakant kumar
3 मिनट

VIRAL VIDEO: हैदराबाद में एक युवक का चलती बाइक पर लैपटॉप रखकर काम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग हैरान भी हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं.


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक चला रहा है और उसके सामने फ्यूल टैंक पर लैपटॉप रखा हुआ है. ऐसा लग रहा है जैसे वह सफर के दौरान भी अपना ऑफिस का काम कर रहा हो. आसपास मौजूद वाहन चालकों की नजर भी इस अजीबोगरीब नजारे पर टिक गई.


किसी राहगीर ने इस पूरे पल को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया. देखते ही देखते हजारों लोगों ने इसे देख लिया और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.


वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे मजेदार अंदाज में लिया. कुछ लोगों ने मजाक करते हुए इसे ‘वर्क फ्रॉम बाइक’ का नया ट्रेंड बता दिया. कई यूजर्स ने लिखा कि अब वर्क फ्रॉम होम भी पीछे छूट गया है.


वहीं कुछ लोगों ने युवक के काम करने के जुनून की तारीफ की, लेकिन कई यूजर्स ने इसे बेहद खतरनाक भी बताया. कई लोगों का कहना है कि चलती बाइक पर इस तरह लैपटॉप रखकर काम करना न सिर्फ बाइक सवार के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है. थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा कर सकती है.


कुछ यूजर्स ने आईटी सेक्टर के बढ़ते काम के दबाव पर भी सवाल उठाए और कहा कि कहीं यह वीडियो आधुनिक कामकाजी जिंदगी की परेशानी को तो नहीं दिखा रहा. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. कोई इसे मजेदार बता रहा है तो कोई इसे लापरवाही कह रहा है. कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि काम करने वाले कहीं भी काम कर लेते हैं.


हालांकि ज्यादातर लोगों ने यही कहा कि चाहे काम कितना भी जरूरी हो, सड़क पर सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. लाइक और व्यूज के चक्कर में ऐसी हरकतें दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं.