ब्रेकिंग
Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार

दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार

Diwali Flight Ticket Price: दिवाली और छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से पटना आने वाली फ्लाइट्स का किराया आसमान छू रहा है। आखिर किन रूटों पर टिकट सबसे महंगे हैं और पटना एयरपोर्ट पर नए साल...

दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार
Ramakant kumar
5 मिनट

Diwali Flight Ticket Price: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहार के लोगों के लिए इस बार हवाई सफर काफी महंगा पड़ सकता है. देश के अलग-अलग महानगरों से पटना आने वाली फ्लाइट्स का किराया कई गुना बढ़ गया है. बेंगलुरु, मुंबई, नई दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों से पटना आने के लिए यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा रकम चुकानी पड़ रही है.


दिवाली से एक दिन पहले 7 नवंबर को बेंगलुरु से पटना आने वाली फ्लाइट का न्यूनतम किराया करीब 26 हजार रुपये और अधिकतम किराया 29 हजार रुपये से ज्यादा पहुंच गया है. ऐसे में एक परिवार के लिए सिर्फ पटना पहुंचने में ही एक लाख रुपये तक खर्च हो सकता है.


बेंगलुरु-पटना फ्लाइट का किराया 29 हजार के पार

बुकिंग एप पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 7 नवंबर को दोपहर 2.45 बजे इंडिगो की फ्लाइट का किराया 26,053 रुपये है. वहीं दोपहर 1.10 बजे चलने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का किराया 29,178 रुपये तक पहुंच गया है.


दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को भी यात्रियों को ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली. इस दिन बेंगलुरु-पटना रूट पर न्यूनतम किराया 18,073 रुपये है, जबकि सुबह 8.25 बजे की फ्लाइट का अधिकतम किराया 24,215 रुपये तक पहुंच रहा है. सामान्य दिनों में इसी रूट पर हवाई किराया करीब 6 से 8 हजार रुपये के आसपास रहता है.


छठ से पहले भी किराया कम नहीं

छठ के लिए बिहार आने वाले यात्रियों को भी महंगे हवाई किराये का सामना करना पड़ेगा. 13 नवंबर को बेंगलुरु से पटना आने वाली दोपहर 2.45 बजे की फ्लाइट का किराया 19,490 रुपये बताया जा रहा है.


नई दिल्ली-पटना रूट पर भी टिकट की मारामारी

दिवाली के मौके पर ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होने के कारण नई दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट्स की मांग भी बढ़ गई है. 7 नवंबर को सुबह 7 बजे की स्पाइसजेट फ्लाइट का किराया 13,188 रुपये है. वहीं दोपहर 2.50 बजे की फ्लाइट के लिए 17,209 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं.


एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 7.35 बजे वाली फ्लाइट का किराया 26,179 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं छठ से पहले 13 नवंबर को इस रूट पर न्यूनतम किराया 15,488 रुपये बताया जा रहा है. इसी दिन स्पाइसजेट की दोपहर 2.50 बजे वाली फ्लाइट का किराया 26,458 रुपये तक पहुंच गया है.


सामान्य दिनों में नई दिल्ली से पटना का हवाई किराया करीब 4 से 6 हजार रुपये के बीच रहता है. त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग का असर सीधे किराये पर दिखाई दे रहा है.


मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया 30 हजार के करीब

मुंबई से पटना आने वाले यात्रियों के लिए भी स्थिति ज्यादा अलग नहीं है. 7 नवंबर को मुंबई-पटना रूट पर अधिकतम किराया करीब 30 हजार रुपये तक पहुंच गया है. सुबह 9.30 बजे की स्पाइसजेट फ्लाइट का किराया 29,952 रुपये बताया जा रहा है.


इसी दिन एयर इंडिया की शाम 7 बजे वाली फ्लाइट का न्यूनतम किराया 18,812 रुपये है. वहीं इंडिगो की शाम 3.05 बजे की फ्लाइट के लिए 25,643 रुपये तक किराया देना पड़ रहा है. 10 नवंबर को इस रूट पर न्यूनतम किराया 18,812 रुपये और अधिकतम किराया 29,972 रुपये तक पहुंच रहा है.


फ्लाइट बुकिंग के दौरान सीट चुनने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ सकता है. ऐसे में टिकट की शुरुआती कीमत के अलावा सीट और दूसरी सुविधाओं का खर्च अलग से जुड़ सकता है.


पटना एयरपोर्ट पर जल्द मिलेगी इमिग्रेशन और कस्टम की सुविधा

इधर पटना एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए भी नई सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है. फिलहाल पटना एयरपोर्ट से सीधे अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित नहीं होती हैं, लेकिन एयरपोर्ट परिसर में इमिग्रेशन और कस्टम काउंटर बनाने का सिविल कार्य शुरू हो चुका है.


सूत्रों के मुताबिक नए साल में यह सुविधा शुरू हो सकती है. एयरपोर्ट पर यात्री और बैगेज सेग्रिगेशन के साथ सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बदलाव का काम भी चल रहा है.


इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा पटना से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए विदेश जाने वाले यात्रियों को मिलेगा. अभी यात्रियों को पटना से दिल्ली, मुंबई या कोलकाता होकर अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़नी पड़ती है. इन एयरपोर्ट पर कस्टम जांच और दोबारा चेक-इन जैसी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं.


नई व्यवस्था शुरू होने के बाद कस्टम जांच पटना एयरपोर्ट पर ही पूरी की जा सकेगी और लगेज को सीधे अंतिम गंतव्य तक बुक किया जा सकेगा. इससे दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट पर टर्मिनल बदलने की जरूरत कम होगी और यात्रियों के लिए कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ना आसान हो सकेगा.