ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा

नहीं रहे मशहूर ओडिया सिंगर हुमाने सागर, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, ओडिशा के CM ने दी श्रद्धांजलि

ओडिया के लोकप्रिय सिंगर हुमाने सागर का 34 साल की उम्र में निधन हो गया। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हुमाने सागर को भुवनेश्वर एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित कई नेताओं ने...

ओडिशा
सीएम माझी ने जताया शोक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: 34 वर्षीय ओडिया सिंगर हुमाने सागर का निधन हो गया है। वो कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्रीज के फेमस सिंगर हुमाने सागर के निधन से संगीत जगत में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


बताया जाता है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद 14 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे हुमाने सागर को भुवनेश्वर के AIIMS हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहां के डॉक्टरों ने जब मेडिकल जांच की तब यह बात सामने आई कि उनके शरीर के कई ऑर्गन काम नहीं कर रहे हैं। एक्यूट ऑन क्रोनिक लीवर फेल्योर, डायलेटेड कार्डियोमियोपैथी, बाइलेटरल न्यूमोनिया से वो जूझ रहे थे। एम्स में उनका दो दिनों तक इलाज चला और 17 नवंबर की रात 9 बजकर 8 मिनट पर उनका निधन हो गया।


उनके निधन से ओडिया संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे ओडिशा में लोग इस घटना से काफी दुखी है। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं। बता दें कि गायक हुमाने सागर की शादी 2017 में श्रेया मिश्रा के साथ हुई थी। वो एक बेटी के पिता थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी, बेटी, मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वही जिस इलाके में वो रहते थे, वहां मातम का माहौल है। 


बेटे के निधन के बाद उनकी मां ने उनके मैनेजर पर बिगड़ती हालात का दोषी माना है। हुमाने सागर की मां शेफाली का कहना है कि बेटे की हालत बीते कुछ समय से खराब थी, बावजूद इसके उनकी मैनेजर और इवेंट ऑर्गेनाइजर्स लगातार उन पर परफॉर्म करने का दबाव बना रहे थे। उन्हें बिगड़ती हालत के बावजूद परफॉर्म करने के लिए कहा जाता था।


हुमाने सागर के निधन की खबर सामने आने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सिंगर को भावुक श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा कि यह जानकर गहरा दुख हुआ कि हुमाने सागर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी दिल छू लेने वाली आवाज ने अनगिनत श्रोताओं के दिलों को छुआ है, और ओडिया संगीत में उनके योगदान हमेशा याद रखे जाएंगे। उनकी अमर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और इस कठिन समय में उनके शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।

नहीं रहे मशहूर ओडिया सिंगर हुमाने सागर, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, ओडिशा के CM ने दी श्रद्धांजलि

टैग्स