ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

'हम रील्स बनाने वाले नहीं ...', लोकसभा में भड़के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कांग्रेस को याद दिलाया पुराना रेल मैनुअल

DESK : रेलवे की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों तरफ से लगातार सवाल उठाया जा रहा था। उसके बाद अब रेल सुरक्षा को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोरदार तरीके

'हम रील्स बनाने वाले नहीं ...', लोकसभा में भड़के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कांग्रेस को याद दिलाया पुराना रेल मैनुअल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : रेलवे की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों तरफ से लगातार सवाल उठाया जा रहा था। उसके बाद अब रेल सुरक्षा को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोरदार तरीके से पलटवार किया है। अश्वनी वैष्णव ने कहा कि वे केवल रील्स बनाने वाले लोग नहीं हैं। लोकसभा में पिछले दो दिन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा, "हम केवल रील बनाने वाले लोग नहीं, मेहनत करने वाले लोग हैं।" उनकी यह टिप्पणी तब आई जब विपक्ष ने रेल बजट पर चर्चा के जवाब में "अश्विनी वैष्णव हाय हाय" के नारे लगाए।


रेल मंत्री ने कहा, "लोको पायलटों के औसत कार्य और आराम का समय 2005 में बनाए गए एक रेलवे एक्ट के नियम द्वारा तय किया जाता है। 2016 में, हमने इन नियमों में संशोधन किया और लोको पायलटों को अधिक सुविधाएं दी गईं। सभी रनिंग रूम यानी 558 में एसी लगाया गया है। लोको कैब बहुत अधिक कंपन करते हैं, गर्म होते हैं और इसलिए 7,000 से अधिक लोको कैब वातानुकूलित (एसी लगे हुए) हैं। यह उन लोगों के समय में जीरो था जो आज रील बनाकर सहानुभूति बटोर रहे हैं..."


मालूम हो कि, इससे पहले रेलवे की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर ‘झूठ की दुकान’ चलाने का आरोप लगाते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा की ‘कवच’ प्रणाली के आधुनिक संस्करण को देश के प्रत्येक किलोमीटर रेल नेटवर्क पर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सामान्य डिब्बों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने करीब ढाई हजार सामान्य कोच के उत्पादन का विचार स किया है। इसके साथ ही 50 और अमृत ट्रेन के निर्माण का फैसला लिया गया है तथा कम दूरी वाले दो शहरों के बीच वंदे मेट्रो चलाई जाएंगी।