ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

चलती ट्रेन से उड़ने लगे 500-500 के नोट, रुपये बटोरने के लिए मची होड़

गोरखपुर के पीपीगंज रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से 500-500 रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे। नोट गिरते ही लोगों में रुपये बटोरने की होड़ मच गई।

उत्तर प्रदेश न्यूज
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पीपीगंज रेलवे स्टेशन के पास उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब चलती ट्रेन से अचानक 500-500 रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे। नोटों को हवा में उड़ता और जमीन पर गिरता देख स्टेशन पर मौजूद लोगों में उन्हें बटोरने की होड़ मच गई।


बताया जा रहा है कि गोरखपुर से पनवेल (मुंबई) जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह करीब छह बजे पीपीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इस ट्रेन का यहां ठहराव नहीं है। इसी दौरान चलती ट्रेन से रुपये से भरा एक पैकेट नीचे गिरने की बात सामने आई।


बताया जा रहा है कि रुपये एक पॉलीथिन में रखे हुए थे। पैकेट नीचे गिरते ही पॉलीथिन खुल गई और उसमें रखे 500 रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे। नोटों को देखकर स्टेशन पर मौजूद लोग उन्हें बटोरने के लिए रेल लाइन और आसपास के इलाके में दौड़ पड़े।


स्टेशन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, किसी यात्री ने अपने परिचित को रुपये देने के लिए पॉलीथिन में बांधकर चलती ट्रेन से पैकेट नीचे फेंकने का प्रयास किया था। इसी दौरान पॉलीथिन खुल गई और नोट हवा में बिखर गए।


हालांकि, रुपये किसके थे, कुल कितनी रकम थी और जिसे रुपये दिए जाने थे, वह व्यक्ति स्टेशन पर मौजूद था या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर रेलवे या पुलिस की ओर से भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

टैग्स