ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

Google Map के चक्कर में बड़ा हादसा, कार सहित खाई में गिरी महिला

नवी मुंबई में गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए एक महिला की कार खाई में गिर गई। रात 1 बजे हुई इस घटना में पुलिस और समुद्री सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद गूगल मैप्स की विश्वसनीयता पर फिर उठे सवाल।

MAHARASTRA
गूगल ने बता दिया गलत रास्ता
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: नवी मुंबई में चौंकाने वाली घटना सामने आई जब एक महिला को गूगल मैप ने गलत रास्ता बता दिया। वह कार से सफर कर रही थी। गूगल मैप के चक्कर में वह रास्ता भटक गई जिसके कार सहित वह गहरे खाई में गिर गई। किस्मत अच्छी थी की किसी तरह उसकी जान बच गयी।


यह हादसा शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे की है जब बेलापुर से उल्वे की ओर जाते समय गूगल मैप ने गलता रास्ता एक महिला को बता दिया और वह हादसे की शिकार हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार महिला ने उल्वे पहुंचने के लिए गूगल मैप्स की मदद ली थी। ऐप ने उसे बेलापुर पुल की बजाय एक वैकल्पिक रास्ते पर मोड़ दिया, जो सीधे ध्रुव तारा जेट्टी के पास एक गहरी खाई की ओर जा रहा था। महिला तेज गति से कार चला रही थी और रास्ते की भौगोलिक स्थिति को समझे बिना आगे बढ़ती गई। नतीजा यह हुआ कि उसकी कार खाई में जा गिरी।


जैसे ही हादसे की सूचना स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को मिली, बेलापुर पुलिस और समुद्री सुरक्षा बल (Marine Security Force) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे और खतरनाक स्थिति के बावजूद पुलिस और सुरक्षा बलों ने सतर्कता से काम किया। नाव के माध्यम से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बेलापुर पुलिस अधिकारी नारायण पालमपल्ले ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला की जान बचाई। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और वह अब पूरी तरह सुरक्षित है। कार को खाई से बाहर निकालने के लिए शनिवार सुबह क्रेन की मदद ली गई।


Google Map पर फिर उठे सवाल

यह घटना गूगल मैप्स के उपयोग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। इससे पहले भी गूगल मैप्स के निर्देशों के कारण कई दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले वर्ष एक ऐसी ही घटना में तीन लोगों की जान उस वक्त चली गई थी, जब गूगल मैप्स की सलाह पर एक कार निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गई थी। तकनीकी दिशा-निर्देशों पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है, खासकर रात के समय या अनजान रास्तों पर। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी डिजिटल नेविगेशन ऐप का उपयोग करते वक्त ज़मीनी सच्चाई और स्थानीय जानकारी पर भी ध्यान देना बेहद ज़रूरी है।


टैग्स

संबंधित खबरें