ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Smart Meter: स्मार्ट मीटर यूजर के लिए जरूरी खबर, हर हाल में कर लें यह काम; ऊर्जा विभाग ने जारी किया आदेश

Smart meter: बिहार के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग ने सूचना जारी कर स्मार्ट मीटर को मोबाइल नंबर से लिंक करने का आदेश पारित किया है।

Samrat meter
Samrat meter
© Google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Smart meter: बिहार में स्मार्ट मीटर यूजर के लिए यह काफी अहम खबरें हैं। अब सूबे के अंदर स्मार्ट मीटर यूजर को लेकर ऊर्जा विभाग ने एक अहम जानकारी दी है। तो आइए जानते हैं कि ऊर्जा विभाग का यह आदेश क्या है?


दरअसल, ऊर्जा विभाग ने राज्य के प्रीपेड स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग ने कहा है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता अब अपने स्थायी मोबाइल नंबर को अपने उपभोक्ता संख्या (सीए नंबर) से लिंक करा लें।


इसके साथ ही विभाग ने यह भी बताया है कि नंबर लिंक कराने से क्या लाभ होगा और इसे कैसे करना है? इसको लेकर विभाग का कहना है कि नंबर लिंक कराने से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं मिल सकेंगी।


इसके अलावा विभाग ने यह भी कहा कि उपभोक्ता सुविधा ऐप का उपयोग करके अपना मोबाइल नंबर जोड़ सकते हैं। इसको लेकर एप में अपडेट ईमेल और मोबाइल के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।


इसके बाद अपना उपभोक्ता नंबर दर्ज करें। नया मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन सर्विस का चुनाव करें, इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और अपडेट करें।


इधर, ऊर्जा विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना बिल जमा करें और बिजली से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं