ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

ऋषि सुनक ने मुंबई में खेला क्रिकेट, जमकर लगाए चौके-छक्के, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Rishi Sunak in Mumbai : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मुंबई यात्रा के दौरान क्रिकेट खेलते नजर आए। ऋषि सुनक को क्रिकेट खेलता देखकर लोग काफी एक्साइटेड दिखे।

Rishi Sunak in Mumbai
ऋषि सुनक ने मुंबई में खेला क्रिकेट
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Rishi Sunak in Mumbai : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस वक्त मुंबई यात्रा पर हैं। मुंबई आए ऋषि सुनक पारसी जिमखाना क्लब में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते नजर आए। इस दौरान ऋषि सुनक को क्रिकेट खेलते देखकर दर्शक भी काफी खुश दिखे। ऋषि सुनक ने क्रिकेट खेलते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।



ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस खुशी के पल को शेयर किया है। एक्स पर शेयर की गई तस्वीर में सुनक बैट लिए दर्शकों से घिरे हुए दिखे। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, “टेनिस बॉल क्रिकेट खेले बिना मुंबई की कोई भी यात्रा पूरी नहीं होती है।” तस्वीर में ऋषि सुनक सफेद शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और स्पोर्ट्स शूज में क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेट खेलने के बाद ऋषि सुनक ने पारसी जिमखाना के वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया और संस्थान की खूब प्रशंसा की।


आपको बता दें कि अपनी मुंबई यात्रा से पहले ऋषि सुनक जयपर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल हुए थे, जहां उन्हें इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के साथ देखा गया था। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।  जिसमें ऋषि सुनक हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे थे।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता