ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

भारत में हर शाम होगी अब और भी मजेदार, महंगी विदेशी शराब मिलेगी सस्ती, जानें कैसे...

भारत सरकार ने बॉर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 50% कर दिया है। इस फैसले के बाद अमेरिका से आयातित बॉर्बन व्हिस्की की कीमतों में भारी गिरावट आएगी।

whiskey
whiskey
© whiskey
User1
2 मिनट

अगर आप प्रीमियम विदेशी अमेरिकी बॉर्बन व्हिस्की के मुरीद हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार ने बॉर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 50% कर दिया है। इस फैसले के बाद अमेरिका से आयातित बॉर्बन व्हिस्की की कीमतों में भारी गिरावट आएगी। इसका मतलब है कि अब आप जैक डेनियल, जिम बीम और मेकर्स मार्क जैसी अपनी पसंदीदा बॉर्बन व्हिस्की का लुत्फ़ कम कीमत पर उठा सकते हैं।


अमेरिका भारत में बॉर्बन व्हिस्की का सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत में बिकने वाली कुल बॉर्बन का 25% हिस्सा अमेरिका से आता है। 2023-24 में भारत ने 2.5 मिलियन डॉलर की बॉर्बन व्हिस्की का आयात किया। हालांकि सरकार ने अन्य सभी विदेशी शराबों पर 100% आयात शुल्क बरकरार रखा है, लेकिन बॉर्बन अब पहले से कहीं ज़्यादा सस्ती होगी।


भारत सरकार ने बॉर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क में 50% की कटौती की है। अनुमान है कि इस कटौती से अमेरिकी बॉर्बन व्हिस्की की कीमत आधी हो सकती है। इस फैसले की अधिसूचना 13 फरवरी को जारी की गई, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित मुलाकात से ठीक पहले आई है। इससे यह भी साफ होता है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत हो रहे हैं।


बॉर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क में कटौती भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को और तेज करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक ले जाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। राजस्व विभाग की अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद यह कटौती लागू हो सकती है। यानी अगर आपने अमेरिका की मशहूर व्हिस्की को आजमाने का प्लान बनाया है तो यह आपके लिए सही मौका हो सकता है।