ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

ईको कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर, धान की रोपाई कर लौट रहे थे घर

DESK: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गय

ईको कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर, धान की रोपाई कर लौट रहे थे घर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है कि सभी मजदूर हरियाणा से धान की रोपाई करके इको कार से अपने घर लौट रहे थे। तभी ईको कार और ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी। इस जोरदार टक्कर में ईको कार के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार 5 यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना अलीगढ़ के खेर कोतवाली इलाका स्थित अनाज की मंडी के पास हुई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को कार से बाहर निकाला गया और सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल मजदूरों का इलाज जारी है। सभी घायल जनपद पीलीभीत के रहने वाले हैं। वही मृतक की यही के रहने वाले थे। मृतकों में ईको कार कार ड्राइवर भी शामिल है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि अन्य 4 मृतकों की पहचान पीलीभीत के सेहरामऊ थाना क्षेत्र निवासी जंगबहादूर के बेटे विपिन, चंद्रिका प्रसाद के बेटे लालता, बांकेलाल के पुत्र अर्जुन और दीनदयाल के पुत्र हरिओम के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जानकारी परिजनों को दी। वही घायल मजदूरों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स