ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

PM मोदी की मौजूदगी में ट्रंप का बड़ा ऐलान, जल्द भारत भेजा जाएगा 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा

Tahawwur Rana: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि तहव्वुर राणा को जल्द ही भारत भेजा जाएगा।

Tahawwur Rana
जल्द भारत भेजा जाएगा 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Tahawwur Rana: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि राणा को जल्द ही भारत भेजा जाएगा। यह फैसला व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद लिया गया, जिससे आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका की साझेदारी और मजबूत हुई है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका 2008 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। तहव्वुर राणा अभी अमेरिका की एक कड़ी सुरक्षा वाली जेल में बंद है और भारत लंबे समय से उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हम भारत को एक बहुत ही खतरनाक व्यक्ति सौंप रहे हैं, जो 26/11 मुंबई हमले का आरोपी है।”


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के इस फैसले की सराहना की और राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया है। मोदी ने कहा कि ''मुंबई हमले का एक आरोपी भारत आ रहा है, जहां उस पर मुकदमा चलेगा। मैं राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रियाअदा करता हूं कि उन्होंने इस प्रक्रिया को जल्द पूरा किया।” आपको बता दें कि हाल ही में 21 जनवरी 2025 को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की याचिका खारिज कर दी, जिससे उसके भारत भेजे जाने का रास्ता साफ हो गया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता