ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

7 साल के बच्चे को कुत्तों ने 18 जगह काटा, सिर से पैर तक लगे 107 टांके

MP NEWS: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 साल के बच्चे पर अटैक कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को 18 जगहों पर काटा। ऑपरेशन करके डॉक्टर्स ने बच्चे की जान बचा ली है लेकिन उसकी हालत गंभीर है।

MP NEWS
7 साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया अटैक
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

MP NEWS: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आवारा कुत्तों ने 7 साल के बच्चे पर बुरी तरह से हमला कर दिया। घटना गोविंदपुरी स्थित शारदा बालग्राम आश्रम में हुई। बच्चे पर चार-पांच आवारा कुत्तों ने हमला करके सिर से लेकर पैर तक कई जगहों पर नोचा और काटा। बच्चे के शरीर पर 18 घाव हो गए और उसे 107 टांके लगाने पड़े। बच्चे का JAH अस्पताल में इलाज चल रहा है।


बाताया जा रहा है कि रविकांत नाम का यह बच्चा पन्ना जिले से पढ़ाई के लिए बालग्राम आश्रम में आया था। वह LKG का छात्र है। आश्रम परिसर में घूम रहे चार-पांच आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के अटैक के बाद बच्चा जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगा, लेकिन मदद के लिए कोई तुरंत नहीं पहुंच सका। कुत्तों ने बच्चे को सिर से लेकर पैर तक बुरी तरह नोंच डाला। उसके शरीर पर 18 से ज्यादा गहरे घाव हो गए। सिर की चमड़ी और बाल भी उखड़ गए।  थोड़ी देर बाद आश्रम के कर्मचारियों ने बच्चे की चीखें सुनीं। वे दौड़कर आए और बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।


हमले के बाद  बच्चे को गंभीर हालत में तुरंत जया आरोग्य हॉस्पिटल ले जाया गया। दो घंटे से ज्यादा समय तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने उसकी जान बचाई। डॉक्टर्स ने बच्चे के शरीर पर 107 टांके लगाए हैं। बच्चा अब भी अस्पताल के सुपर स्पेशलिस्ट वार्ड में भर्ती है। उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता