ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश

DGCA Action: एयर इंडिया द्वारा क्रू शेड्यूलिंग में गंभीर लापरवाही के बाद DGCA ने कड़ा कदम उठाया है। तीन वरिष्ठ अधिकारियों को सभी जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया गया है। एयर इंडिया ने DGCA के निर्देश को स्वीकार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

DGCA Action
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DGCA Action: विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए (DGCA) ने एयर इंडिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से संबंधित सभी जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया है। इनमें एक डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल हैं। डीजीसीए ने 20 जून को जारी अपने आदेश में एयरलाइन को निर्देश दिया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी देरी के कार्रवाई शुरू की जाए।


एयर इंडिया ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि उसने डीजीसीए के निर्देशों को स्वीकार कर लिया है और संबंधित आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कंपनी ने आगे बताया कि जब तक वैकल्पिक प्रबंध नहीं किए जाते, तब तक चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर, इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर पर सीधी निगरानी रखेंगे।


डीजीसीए के अनुसार, लाइसेंसिंग, आराम और रीसेंसी जरूरतों में चूक के बावजूद एयर इंडिया द्वारा फ्लाइट क्रू के संचालन और शेड्यूल में बार-बार गंभीर उल्लंघन किए गए हैं, जिनका खुद एयरलाइन ने स्वेच्छा से खुलासा किया है।


ये सभी उल्लंघन ARMS से CAE फ्लाइट और क्रू मैनेजमेंट सिस्टम में ट्रांजिशन की समीक्षा के दौरान सामने आए। बता दें कि ARMS सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है जिसका उपयोग एयरलाइन की ओर से क्रू रोस्टरिंग, फ्लाइट प्लानिंग और अन्य ऑपरेशनल कार्यों के लिए किया जाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता